गुमला में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तक में भगवान को दर्शन करने पहुंचे भक्त | Prabhat Khabar Network
गुमला में श्रीगणेश पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, डुमरी में गणपति बप्पा मोरया क्लब ने धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन किया.
गुमला. गुमला जिले में श्रीगणेश पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा. शहरी क्षेत्र के 10-12 स्थानों पर बनाये गये आकर्षक और विद्युत सज्जा से सुसज्जित पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. लोगों ने बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. कई पंडालों में मंगलवार के बाद बुधवार को भी भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया.
गुमला में कई जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण भी किया गया, जिसमें गणमान्य लोग शामिल हुए. इसके बाद सिसई रोड स्थित छठ तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शेष पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन 17 सितंबर को होगा.
डुमरी में धूमधाम से हुआ प्रतिमा विसर्जन
डुमरी में दुर्गा मंदिर एवं गणपति बप्पा मोरया क्लब, ब्लॉक रोड के संयुक्त तत्वावधान में गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया. विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन यात्रा डुमरी और टंगारडीह तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
इस अवसर पर अशोक साहू, बजरंग केशरी, नवल केशरी, राजेश केशरी, पवन केशरी, संजय जायसवाल, अरविंद सिंह, शंकर सिंह, आदित्य केशरी, नीतिश केशरी, मनीष सिंह, संतोष केशरी, राहुल केशरी और चंदन केशरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए