बिशुनपुर के निरासी जंगल में भालू ने अधेड़ पर किया हमला, पांच हजार की सहायता
Updated:
विज्ञापन
घायल की मदद करते वनपाल | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बिशुनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. वन विभाग ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की.
विज्ञापन
बिशुनपुर. प्रखंड अंतर्गत निरासी जंगल में बुधवार को बकरी चराने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया. हमले में निरासी गांव निवासी अजीत लोहरा, पिता भुनेश्वर लोहरा घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार अजीत लोहरा खतरे से बाहर हैं.
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने घायल को सहायता के रूप में पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी. फॉरेस्टर किशोर नंद कुमार ने अजीत लोहरा को सहायता राशि प्रदान की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन