धर्म, जाति व समुदाय से ऊपर हैं प्रभु यीशु : अंकित सजवान

हवाई अड्डा में तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव शुरू
गुमला. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी रांची व गुमला जिला कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव हवाई अड्डा में प्रभु यीशु मसीह के गीत संगीत से शुरू हुआ. मुख्य वक्ता एपोस्टल अंकित सजवान ने कहा परमेश्वर प्रेम है. प्रभु यीशु मसीह धर्म, जाति व समुदाय से ऊपर हैं. परमेश्वर का कोई धर्म नहीं होता है. आज लोग परमेश्वर को धर्म से जोड़ देते हैं. परमेश्वर इतना प्रेम करते हैं कि उन्होंने अपने इकलौते पुत्र प्रभु यीशु हमारे लिए दिये. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु राजाओं के राजा हैं. प्रभु यीशु एक मास्टर हैं. उन्होंने हमसे सिद्ध प्रेम करने का आह्वान किया है. प्रभु यीशु ने मानव जाति के कल्याण के लिए अपने लहू से सींचा है, ताकि हम लहू द्वारा अपना बचाव कर सके. हमें परमेश्वर के वचन बाइबल पर मनन करने की जरूरत है. इससे पूर्व झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2025 उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि परमेश्वर का नाम ही प्रेम है. आज हम सभी को आध्यात्मिक जीवन में आना है और अपने जीवन में प्रार्थना का माहौल को तैयार करना है. प्रार्थना ही हमें परमेश्वर के नजदीक ले जाता है. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी के मुख्य संरक्षक अलवीन लकड़ा ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के उद्धार के लिए आये. आज हमें जाति, धर्म और समाज से ऊपर आना होगा. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन गुमला जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा आज हमारे देश में भेदभाव ऊंच-नीच व जातिवाद बढ़ गया. इसका मुख्य कारण है कि लोग परमेश्वर से दूर हैं व प्रार्थना करना व बाइबल का मनन करना छोड़ दिये हैं.. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, संरक्षक शशि टूटी, रामकुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष शैलू डांह गा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक लकड़ा, संगठन सचिव रोहित गुंजन करकेट्टा, रांची जिलाध्यक्ष अंबर साहिल बेक, रवि प्रभाकर तिर्की, विमल जॉन खेस, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन गुमला के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष एंथोनी लकड़ा, मीडिया प्रभारी संजीत पन्ना, संरक्षक अमित एक्का, रॉबर्ट टोप्पो, प्रवीण तिर्की, जयमंती एक्का, उत्तम बेक, अमर कुजूर, अनिल लकड़ा, शंकर दयाल विरिजिया, अविनाश कुजूर, मसीह गिद्ध, अलोन बखला, डायरेक्टर अमरेश चंद्र आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




