ePaper

गुमला में अनाथ बच्चों ने बनायी पेंटिंग, लिखा : कोरोना को हराना है, देश को बचाना है

Updated at : 28 Apr 2020 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में अनाथ बच्चों ने बनायी पेंटिंग, लिखा : कोरोना को हराना है, देश को बचाना है

बसिया अनुमंडल की पुलिस की पहल पर पालकोट प्रखंड के गांधी नगर स्थित सीजीएम चर्च में रहने वाले अनाथ बच्चों ने पेंटिंग बनायी. स्लोगन लिखे. तख्ती में स्लोगन चिपकाये. तख्ती में बच्चों ने लिखा है. कोरोना को हराना है. देश को बचाना है. साथ ही बच्चों ने कहा है : पुलिस अंकल देश को कोरोना से बचाईये. बच्चों ने पुलिस के कामों की प्रशंसा की. उन्हें सलाम भी किया. साथ ही पुलिस को कोरोना का रियल योद्धा बताया.

विज्ञापन

गुमला : बसिया अनुमंडल की पुलिस की पहल पर पालकोट प्रखंड के गांधी नगर स्थित सीजीएम चर्च में रहने वाले अनाथ बच्चों ने पेंटिंग बनायी. स्लोगन लिखे. तख्ती में स्लोगन चिपकाये. तख्ती में बच्चों ने लिखा है. कोरोना को हराना है. देश को बचाना है. साथ ही बच्चों ने कहा है : पुलिस अंकल देश को कोरोना से बचाईये. बच्चों ने पुलिस के कामों की प्रशंसा की. उन्हें सलाम भी किया. साथ ही पुलिस को कोरोना का रियल योद्धा बताया.

Also Read: जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली कोरोना के हालात की जानकारी

दुर्जय पासवान की रिपोर्ट के अनुसार बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ दीपक कुमार को जब जानकारी मिली कि पालकोट में अनाथ बच्चे रहते हैं. तो उन्होंने पालकोट थाना की पुलिस से बच्चों का हालचाल लेने भेजा. थाना प्रभारी विमल कुमार द्वारा बच्चों के बीच सेनिटाइजर, मास्क, फल, चूड़ा का वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों ने तख्ती पर लिखे स्लोगन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पालकोट थाना की पुलिस के साथ फोटो खिंचवायी.

वहीं बच्चों द्वारा देश के प्रति इस सोच को देख पुलिस अधिकारी व जवान काफी प्रभावित हुए. थाना प्रभारी विमल कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. साथ ही उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने व हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की अपील की. बच्चों के साथ पुलिस ने कोविड-19 के बचाव हेतु जागरूकता अभियान में शामिल हुए.

मौके पर सभी पंद्रह अनाथ बच्चे और बच्चियों को कोविड-19 से बचने के लिए थाना प्रभारी के द्वारा प्रेरित किया गया. मौके पर एसआई आशुतोष कुमार सिंह, देवप्रताप प्रधान, विवेक चौधरी, आशीष कुमार भगत, इमानुएल कोंगाड़ी, दीपक कुमार, अजय कुमार के साथ अनाथालय के बच्चे शामिल थे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola