सरना प्रार्थना सभा सह सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सरना प्रार्थना सभा सह सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के डाइर जतराटांड़ में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत 21 पड़हा भरनो के तत्वावधान में सात सरना के धार्मिक अगुवाओं द्वारा दो दिवसीय सरना प्रार्थना सभा सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. सरना झंडा स्थापित करते हुए सरना पूजा की गयी. धर्मावलंबियों ने सामूहिक रूप से मासुटोली स्थित सरना ढकनी चुआं व धर्म कुंडी में जलाभिषेक कर पूजा पाठ कर शोभायात्रा निकाली. सरना प्रार्थना सभा स्थल तक पैदल यात्रा कर पहुंचे. सरना प्रार्थना सभा में सातों सरना के साथ साथ आसपास के दर्जनों गांवों के प्रार्थना सभा के सरना धर्मवालंबियों ने हिस्सा लिया. प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने कहा है कि हमारे आदिवासी समाज के लोगों को सरना धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है. खास कर आज के इस आधुनिक युग में युवा पीढ़ी के लोग अपने धर्म व सभ्यता को भटक कर भूल जा रहे हैं, जिन्हें सरना धर्म के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरह के सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है. राष्ट्रीय प्रचारिका कमले उरांव द्वारा प्रवचन और भजन के माध्यम से सरना धर्म के प्रति जागरूक किया गया. पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने सरना धर्म के प्रति जागरूक किया और अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करने व युवाओं को नशापान से दूर रहने की अपील की. मौके पर मुखिया मंजू देवी, रमेश उरांव, सुभानी उरांव, बिरसा उरांव, मनसा उरांव, जुगल उरांव, एतवा उरांव, लधुवा उरांव, तेतरा पहान, चरवा उरांव, बप्पी उरांव, सुरेश उरांव, श्रीराम उरांव, मेला उरांव, रघुवीर महली, रंजीत उरांव, अमित उरांव, सूरजमनी उरांव, धर्मेंद्र मुंडा, नगवा पहान, ललित उरांव, चंदर उरांव, सुकरमनी उरांव, झालो उरांव, सोमारी उरांव, चिमनी उरांव, लुथा उरांव, फूलकुमारी उरांव, रवि उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola