ePaper

भाजपा से अध्यक्ष के एक व वार्ड के तीन उम्मीदवारों ने की दावेदारी

Updated at : 20 Jan 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा से अध्यक्ष के एक व वार्ड के तीन उम्मीदवारों ने की दावेदारी

भाजपा से अध्यक्ष के एक व वार्ड के तीन उम्मीदवारों ने की दावेदारी

विज्ञापन

गुमला. नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में गुमला के सभी वार्डों में उम्मीदवारों की दावेदारी बढ़ती जा रही है. मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के समक्ष कई उम्मीदवारों ने अपना आवेदन सौंपा और आग्रह किया कि चुनाव में उन्हें पार्टी का समर्थन प्राप्त हो. इस निमित्त नगर परिषद अध्यक्ष के लिए रामेश्वरी उरांव, वार्ड कमिश्नर के लिए किशोर मिश्रा, केशव कुमार सिंह और बालकेश्वर सिंह ने अपने-अपने वार्डों में प्रत्याशी के तौर पर आवेदन दिया है. जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि अभी जितने भी प्रत्याशी दौड़ में शामिल हैं. सभी के आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं. बाद में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों पर विचार करते हुए योग्य व पार्टी के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को पार्टी द्वारा अधिकृत कर चुनाव में सहयोग किया जायेगा. मौके पर भूपन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप प्रसाद, पायल तिवारी, पुष्पा देवी, प्राण गोविंद दत्ता समेत अन्य मौजूद थे.

कांग्रेस से हेमावती ने ठोकी अध्यक्ष की दावेदारी

गुमला. कांग्रेस महिला कमेटी गुमला की निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हेमावती लकड़ा ने नगर परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है. उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा को दावेदारी से संबंधित आवेदन सौंपा है. हेमावती ने कहा है कि वह लगातार गुमला शहर की समस्याओं को लेकर मुखर होकर आवाज उठाती रही है. साथ ही पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं को लेकर सड़क में भी उतर कर आंदोलन किया है. उनका मकसद नगर परिषद का विकास करना है. हेमावती ने कहा है कि गुमला नगर परिषद सीट कांग्रेस जीतती आयी है. इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है. इसलिए इस बार के चुनाव में पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola