Murder News : झारखंड के गुमला में अपराधियों ने 55 साल की महिला को टांगी से काट डाला, जांच में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jan 2021 12:13 PM
Murder News, Jharkhand News, घाघरा (अजीत कुमार साहू) : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोली में अज्ञात अपराधियों के द्वारा 55 वर्षीया महिला की टांगी से वार कर हत्या कर दी. शव की शिनाख्त महदनिया टोला निवासी बुधईन उरांईन के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गयी है.

मृतका के पति महली उरांव ने बताया कि महदनीया टोली में अपने घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर अपने नये घर का ढलाई करवा रहा था, जहां से महली उरांव ने अपनी पत्नी को घर जा कर बकरी घर के अंदर करने को कहा. इसके बाद बुधईन नये घर से पुराना घर जाने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची.
जब इस बात की जानकारी पति महली को 9 बजे उस समय मिली, जब वह नया घर से काम खत्म कर पुराना घर जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में सड़क के किनारे बुधईन का शव पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
Also Read: गरीबी के कारण कामडारा की 2 बेटियों की छूटी पढ़ाई, घर चलाने के लिए शराब बेचने को है मजबूर
इस संबंध में थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या हुई है. पूरी घटना की छानबीन की जा रही है. जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए