जहरीले सांप ने मां-बेटे को डसा, महिला की मौत, बेटा सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

इलाजरत युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के घुनसेर सूरजटोली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जहरीले सांप ने एक मां और उसके बेटे को डस लिया. इस घटना में मां की जान चली गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

गुमला.बसिया थाना क्षेत्र के घुनसेर सूरजटोली गांव में जहरीले सांप ने मां और बेटे को डस लिया. इसमें बालकिशन साहू की 40 वर्षीय पत्नी जितनी देवी की मौत हो गयी, जबकि 17 वर्षीय बेटा सोनू कुमार साहू गंभीर है. उसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. बुधवार को महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात जितनी देवी अपने बेटे सोनू के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर जमीन पर सोयी हुई थी. इसी दौरान आधी रात को जहरीले सांप ने पहले जितनी देवी को डस लिया. हालांकि, उस समय उन्हें सांप के डसने का एहसास नहीं हुआ. कुछ घंटे बाद सांप ने उनके बेटे के हाथ में डस लिया. इसके बाद सोनू चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसी दौरान जितनी देवी की भी तबीयत बिगड़ने लगी.

दोनों को सांप के डसने की आशंका होने पर परिजनों ने पहले जड़ी-बूटी खिलायी. लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. स्थिति बिगड़ने पर परिजन बुधवार की सुबह दोनों को रेफरल अस्पताल बसिया लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने जितनी देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसके बेटे सोनू का इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola