विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक युवा लें भाग : पुलकित खुराना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना ने युवाओं से विकसित भारत क्विज में भाग लेने की अपील की है. अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है, जानें पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

गुमलाः माय भारत गुमला के जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना ने जिले के युवाओं से माय भारत पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने बताया कि क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है. जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी: अभय तिवारी समेत 2 आरोपियों की जमानत पर फैसला आज

राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका

क्विज में शामिल होने वाले युवाओं के बीच वीबीवाईएलडी-2027 के तहत विभिन्न ट्रैक्स में प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, विचारों और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola