विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. सोमवार को विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड क्षेत्र की घुटबहार पंचायत, राजाबासा पंचायत और जोराम पंचायत क्षेत्र का दौरा किया.
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. सोमवार को विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड क्षेत्र की घुटबहार पंचायत, राजाबासा पंचायत और जोराम पंचायत क्षेत्र का दौरा किया.
आपके शहर में
इस दौरान घुटबहार पंचायत के डोभा पानी विद्यालय की जर्जर हालत को देखते हुए जल्द विद्यालय की मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया. हॉकी खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया गया. विधायक ने अपने दौरा के क्रम में आंबापानी, जोराम, गड़गड़बहार, कहुपानी के अलावा अन्य गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधा उपलब्ध कराने की बातें कही.
इस दौरान विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के साथ रावेल लकड़ा, शमी आलम, फ्रांसिस बिलुंग, नोमिता बा, शीला देवी, पूनम लकड़ा, मो कयूम, मो कारु, मो असफाक, लीला नाग के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए