महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति व आस्था का महत्वपूर्ण पर्व : धीरज साहू

Updated:
विज्ञापन

भंडारटोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

घाघरा. महाशिवरात्रि पर आदर भंडारटोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआइजी रवींद्र भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया. मौके पर धीरज साहू ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व भगवान शिव के त्याग, तपस्या और मानव कल्याण के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव सादगी, समानता और करुणा के प्रतीक हैं, जिनके विचार समाज को एकता और सद्भाव के सूत्र में बांधते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच देना समाज के विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नागपुरी, भोजपुरी और भक्ति गीतों की सराहना करते हुए कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में रवींद्र भगत, निश्चित जायसवाल, चंदू महतो, बादल राम, देवा उरांव, राजीव उरांव, वासुदेव महतो, तुलसी गोप, महावीर गोप, दुर्गा नायक, अमर गोप, परमानंद गोप, सूरज गोप, प्रकाश पुजार, श्याम नायक, प्रेम मनी मिश्रा, महेंद्र भगत आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola