लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते मेडल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2026 11:26 PM
नेशनल टूरिज्म डे मैराथन
गुमला. नेशनल टूरिज्म दिवस पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में गुमला के लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. अलग-अलग कैटेगरी में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किये. मैराथन में लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के धावकों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. रामविलास पासवान ने 10 किमी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं आरती कुमारी ने 23 किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत फिटनेस व मेहनत का परिचय दिया. संगीता कुमारी ने पांच किमी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर जीत की हैट्रिक पूरी की. अनुराय उरांव ने 23 किमी में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुदर्शन उरांव ने भी 23 किमी दौड़ में पांचवां स्थान हासिल कर एकेडमी का मान बढ़ाया. जीत की खुशी में लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर नेल्सन भगत व अन्य समाजसेवियों ने पटेल चौक पर सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि लक्ष्य फिजिकल एकेडमी लगातार क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रही है और यह जीत उसी मेहनत का परिणाम है.
पिकअप की चोरी
भरनो. भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रीति वस्त्रालय संचालक नटवर लाल का पुराना पिकअप (जेएच-20ए- 4553) को बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. पिकअप ब्लॉक गेट के सामने खड़ी थी. चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी में उक्त गाड़ी को चट्टी की ओर ले जाते दिख रहा है. गाड़ी मालिक को गाड़ी चोरी की जानकारी सुबह में हुई. गाड़ी मालिक द्वारा गाड़ी चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










