गुमला: ना बिजली ना सड़क! ढिबरी युग में जी रहे टुटुवापानी गांव के लोग
गुमला जिला के नरमा पंचायत स्थित टुटुवापानी गांव मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है. इस गांव में बिजली के खंभे और तार तो लगे हैं लेकिन बिजली महीनों से नहीं आई.
गुमला जिला के नरमा पंचायत स्थित टुटुवापानी गांव मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है. इस गांव में बिजली के खंभे और तार तो लगे हैं लेकिन बिजली महीनों से नहीं आई. इस गांव में बृजिया जनजाति के तकरीबन 70 परिवार रहते हैं. गांव में अधिकांश लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है. गांव में शौचालय नहीं है. अधिकांश लोग खुले में शौच के लिये जाते हैं. गांव के लोग बॉक्साइट खादानों में मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं. गांव में कई बुजुर्गों की उम्र 70 से 100 साल के बीच है लेकिन उन्हें वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. देखिये, प्रभात खबर संवाददाता दुर्जय पासवान की ये खास रिपोर्ट…
आपके शहर में
Posted By- Suraj Kumar Thakur
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए