जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तेलंगा खड़िया स्टेडियम में कोडरमा व पाकुड़ के बीच खेला जायेगा उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
गुमला.
शहर के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में 26 नवंबर से जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 टूर्नामेंट शुरू होगा. उद्घाटन मुकाबला कोडरमा व पाकुड़ के बीच खेला जायेगा. इधर, गुमला को मिली मेजबानी को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और प्लेयर्स सीटिंग एरिया से लेकर अतिथियों व मैच ऑफिशियर्ल्स के बैठने समेत साइड स्क्रीन तैयार कर लिया गया है. मैदान के दोनों छोर पर बड़े स्क्रीन के साथ मेडिकल टीम व मीडिया कर्मियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. मंगलवार से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा, हजारीबाग, जमशेदपुर, जामताड़ा, पाकुड़ व सरायकेला-खरसांवा की टीमें लीग चरण में गुमला में अपना-अपना मैच खेलेंगी. सात नवंबर को तेलंगा खड़िया स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जायेंगे. जेएससीए इस वर्ष अंडर-14 के मुकाबले कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका व गुमला, लातेहार में आयोजित कर रही है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व खिताबी मुकाबला 11 नवंबर को हजारीबाग जिले में आयोजित होगा. 25 नवंबर को अपराह्न कोडरमा व पाकुड़ की टीमें गुमला पहुंचेगी. इधर, जेएससीए ने गुमला में आयोजित होने वाले क्रिकेट इवेंट के लिए अंपायर के रूप में रमेश कुमार व प्रशांत कुमार, स्कोरर शशिभूषण मिश्रा के साथ-साथ टीआरडीओ रोनित सिंह व एलओ अवधेश कश्यप की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन