ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मानसून कब दे रहा दस्तक, आज किन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Updated at : 05 Jun 2021 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मानसून कब दे रहा दस्तक, आज किन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : मानसून शुक्रवार को केरल पहुंच गया. अब जल्द ही झारखंड में मानसून दस्तक देगा. मौसम विभाग के अनुसार आठ जून को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. आज दुमका, हजारीबाग, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार व लोहरदगा में बारिश के आसार हैं. रांची के बुढ़मू में भी आंधी के साथ बारिश हुई.

मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शनिवार को झारखंड के दुमका, हजारीबाग, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, रांची, लातेहार एवं लोहरदगा जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. रांची के बुढ़मू इलाके में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. जोरदार हवा के साथ बारिश हुई. इसमें सुमू धवैया निवासी मुगेश्वर महतो के घर पर पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया.

Also Read: World Environment Day 2021 : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, भावी पीढ़ी के लिए की पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील

मानसून आने तक प्री मॉनसून गतिविधि जारी रहेगी. जून माह में अब तक रांची में 43 मिमी बारिश हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.5 तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्रत्येक वर्ष जून में अच्छी बारिश हुई है. वर्ष 2011 में जून में 588 मिमी बारिश हुई थी. वर्ष 1994 में 28 जून को सबसे अधिक 224.3 मिमी वर्षा हुई थी.

Also Read: Monsoon से पहले झारखंड के किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा बीज, कालाबाजारी पर लगेगी रोक, कृषि जागरूकता रथ रवाना करते बोले कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

जून के महीने में वर्ष 2012 में 108.5 मिमी, वर्ष 2013 में 360 मिमी, वर्ष 2014 में 175.8 मिमी, वर्ष 2015 में 281.7 मिमी, वर्ष 2016 में 158.2 मिमी, वर्ष 2017 में 172.3 मिमी, वर्ष 2018 में 110.6 मिमी, वर्ष 2019 में 124 मिमी, 2020 में 311.1 मिमी वर्षा हुई थी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : केरल पहुंचा मानसून झारखंड में कब देगा दस्तक, इस मानसून कैसी होगी बारिश, ये है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola