World Environment Day 2021 : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, भावी पीढ़ी के लिए की पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jun 2021 5:31 PM
World Environment Day 2021, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. हमें भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है. पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है. हमें भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया. मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त रांची छवि रंजन, डीएफओ रांची अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए