Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के किन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2021 5:01 PM
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड के बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़ और रांची के कुछ हिस्सों में आज हल्के दर्जे के मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विज्ञान विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपील की है कि मौसम खराब रहने पर घर से बाहर निकलने पर सतर्क रहें.

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है.
रांची मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. खासकर खेतों में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की गयी है कि मौसम खराब रहने की स्थिति में खेतों से बाहर निकलकर पेड़ों के नीचे भूलकर भी नहीं जाएं. सुरक्षित स्थान देखकर ही रुकें.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए