ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड का मौसम आज कैसा रहेगा, ठंड से कब मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Updated at : 01 Feb 2021 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड का मौसम आज कैसा रहेगा, ठंड से कब मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आज शनिवार से मौसम साफ हो जायेगा. हालांकि, अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा.

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा. सुबह से आसमान में बादल छाये रहे. कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली. बारिश का ज्यादा असर मध्य और दक्षिणी झारखंड में हुआ. सुबह राजधानी सहित कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई, जिससे ठंड का एहसास ज्यादा हुआ.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. सबसे अधिक पांच मिमी बारिश डालटनगंज में हुई. जमशेदपुर में चार मिमी बारिश दर्ज की गयी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बारिश के हैं आसार, वज्रपात की भी आशंका, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola