ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बारिश के हैं आसार, वज्रपात की भी आशंका, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

Updated at : 30 Jan 2021 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बारिश के हैं आसार, वज्रपात की भी आशंका, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Forecast, Jharkhand News, रांची : झारखंड में आज शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हो रही है. पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है. आज से तीन दिनों तक राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी. इससे ठंड और बढ़ेगी. मध्यम दर्ज की बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घर से निकलें, तो सावधानी बरतें.

झारखंड की राजधानी रांची समेत पलामू, गढ़वा, लातेहार, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं कोडरम में आज गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है. इसके साथ ही जहां बारिश नहीं हुई है, वहां मध्यम दर्जे का कोहरा दिख सकता है.

Also Read: Weather Forecast Today LIVE Update : झारखंड में बारिश शुरू, यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, जानें यूपी-दिल्ली-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है. एक चक्रवातीय स्थित दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है. इस कारण इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई है. इससे ठंड का असर बढ़ गया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola