Live Updates

Weather Forecast Update : दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Patiala: People stand around a bonfire to warm themselves during a cold and foggy morning, in Patiala, Thursday, Jan. 28, 2021. (PTI Photo)(PTI01_28_2021_000012B)

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी (Snowfall) से भरी एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें साफ किया है कि जनवरी के अंत तक देश (Winter NEWS) के कई राज्यों के हिस्सों में शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप रहेगा. मौसम फिर करवट लेगा और देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है.

दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है. यूपी, बिहार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, शीतलहर, कोहरा और बारिश लोगों के लिए आफत बन गया है. कोहरे के चलते विजिबिलटी भी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों और फ्लाइटस पर पड़ रहा है.

यूपी के अनेक स्थानों पर छाया रहेगा कोहरा

उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी. वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गयी.

उत्तर से चलने वाली हवाओं के कारण मुंबई में गिरा तापमान

आईएमडी के अनुसार, मुंबई स्थित सांताक्रूज वेधशाला में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है. बताया गया कि उत्तर से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है. अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं.

मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान

मुंबई में शुक्रवार सुबह तेज ठंड महसूस की गयी और शहर के सांताक्रूज मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले महीने दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola