ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में आज और कल इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Updated at : 26 Jun 2021 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में आज और कल इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) बना हुआ है और इसका असर दिख भी रहा है. इसका आनेवाले दिनों में भी असर दिखेगा. राज्य में दिन में धूप खिल रही है और दोपहर के बाद बारिश हो रही है. इसमें वज्रपात की आशंका रहती है. मौसम विभाग (weather department) ने इससे बचने की सलाह दी है. अगले पांचों दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज शनिवार 26 जून को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में अगले पांचों दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज शनिवार 26 जून को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है. बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. झारखंड में 27 जून को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड की दो युवतियों में समलैंगिक संबंध का मामला पहुंचा थाना, नाबालिग के पिता ने युवती पर लगाया ये गंभीर आरोप

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है. आनेवाले दिनों में भी इसका असर दिखेगा. राज्य में दिन में धूप खिल रही है, जबकि दोपहर बाद बारिश हो रही है. इससे वज्रपात की आशंका रहती है. मौसम वैज्ञानिकों ने इससे बचने की सलाह दी है. बारिश को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों कुछ सलाह दी है, ताकि वो खेती अच्छी तरह से कर सकें.

Also Read: झारखंड में भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत, महिला समेत तीन लोग घायल

मौसम वैज्ञानिकों को किसानों को सलाह दी है कि धान की खेती के लिए बिचड़ा तैयार कर लें. बीज स्थली में पर्याप्त नमी बनाये रखें. जिन किसानों का धान का बिचड़ा 10-15 दिनों का हो गया है, वे बीज स्थली में यूरिया का भुरकाव दो किलोग्राम प्रति वर्गमीटर के हिसाब से करें. भुरकाव से पहले मिट्टी में नमी का ध्यान रखें. जो किसान बिचड़ा नहीं डाल पाये हैं, वे तीन-चार दिनों के अंतराल में तीन-चार किस्तों में बिचड़ा तैयार करें. निचली जमीन में रोपा के लिए लंबी अवधि, मध्यम अवधि वाले बीज का उपयोग का दोन-2 में करें.

Also Read: Jharkhand Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाले दोनों प्रेमी गिरफ्तार, पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग की कर दी थी हत्या

मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज शनिवार 26 जून को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में 27 जून को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola