ePaper

झारखंड की दो युवतियों में समलैंगिक संबंध का मामला पहुंचा थाना, नाबालिग के पिता ने युवती पर लगाया ये गंभीर आरोप

Updated at : 26 Jun 2021 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की दो युवतियों में समलैंगिक संबंध का मामला पहुंचा थाना, नाबालिग के पिता ने युवती पर लगाया ये गंभीर आरोप

Jharkhand News, बोकारो न्यूज (दीपक सवाल) : झारखंड के बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में दो युवतियों के बीच प्रेम-प्रसंग एवं समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है. इसमें एक युवती नाबालिग है जबकि दूसरी की उम्र 25 वर्ष है. कसमार थाना क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला है. नाबालिग के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पिछले दो दिनों से इस मामले को सुलझाने को लेकर कसमार पुलिस परेशान रही. मामला चाइल्ड लाइन की टीम के पास भी पहुंचा. नाबालिग को माता-पिता के संरक्षण में भेज दिया गया है, जबकि युवती को पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है.

जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां कसमार थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव की निवासी हैं तथा एक ही समुदाय की हैं. सिलाई सिखने के दौरान इन दोनों के बीच दोस्ती इस कदर समलैंगिक प्रेम में बदल गयी है कि अब दोनों किसी भी हाल में एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं हैं. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब नाबालिग लड़की अचानक घर से गायब हो गई तो परिजन परेशान हो गए. खोजबीन के क्रम में वह अपनी एक सहेली के घर पर मिली.

Also Read: झारखंड में तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए JSCA ने BSL के साथ जमीन लीज एग्रीमेंट पर किया हस्ताक्षर

सहेली के घर अपनी नाबालिग बेटी के बरामद होने के बाद उसके पिता ने मामले की शिकायत कसमार थाना को दी. पुलिस के बार-बार फोन करने के बाद युवती शुक्रवार की सुबह कसमार थाना पहुंची. मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग लड़की को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हर हाल में अपनी प्रेमिका (सहेली) के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी. दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की के पिता ने उसे उसकी सहेली के चंगुल से मुक्त कराते हुए युवती पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: झारखंड में भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत, महिला समेत तीन लोग घायल

प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी बेटी को उसकी सहेली मुफ्त में सिलाई सिखाने के बहाने घर से ले जाती थी. इस दौरान पता चला कि वह उनकी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाती थी और समलैंगिक संबंध भी बनाती थी. चार महीने पूर्व भी उनकी बेटी गायब हो गई थी, तब खोजबीन के दौरान दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया था. उन्होंने यह भी लिखा है कि उक्त युवती ने उनकी संझली पुत्री को भी घर की मर्जी के बगैर एक युवक के साथ भगाने में मदद की थी. कसमार पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को मामला महिला थाना बेरमो के हवाले कर दिया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाले दोनों प्रेमी गिरफ्तार, पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग की कर दी थी हत्या

इधर, चाइल्ड लाइन, सब सेंटर सहयोगिनी ने नाबालिग लड़की को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति, बोकारो के समक्ष प्रस्तुत किया. बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके माता पिता व बड़े भाई के संरक्षण में घर भेज दिया गया. जबकि युवती को कसमार पुलिस ने पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया है. यह मामल कसमार में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola