Jharkhand News: गुमला में नहीं थम रहा अंधविश्वास, वृद्ध दंपती पर डायन का आरोप लगाकर रिश्तेदारों ने की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2021 8:05 PM
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित खपिया गांव में रिश्तेदार ने वृद्ध दंपती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. रिश्तेदारों ने वृद्ध दंपती पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया है. इधर, पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
Jharkhand News (दुर्जय पासवान, गुमला) : गुमला जिला में अंधविश्वास थम नहीं रहा है. ताजा मामला घाघरा थाना के खपिया गांव की है. यहां वृद्ध दंपती के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट की है. यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दिया है. मारपीट व धमकी के बाद वृद्ध दंपती रात के अंधेरे में गांव से भागकर जान बचाये. इस संबंध में पीड़ित दंपती ने घाघरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
घटना के संबंध में बताया गया कि गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के खपिया गांव के वृद्ध दंपती एतवा लोहरा (70 वर्ष) व पत्नी बलमइत देवी (65 वर्ष) को डायन-बिसाही कहकर मारपीट किया गया है. गांव में अलग-अलग मामले में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद से ही दोनों वृद्धों पर डायन-बिसाही करने का आरोप लगाया गया है.
इधर, इस संबंध में पीड़ित दंपती ने घाघरा थाने में लिखित शिकायत में कहा है कि गुरुवार की रात 7 बजे उसके छोटे भाई चरवा लोहरा, भतीजा चरकू लोहरा व गांव के खुदी लोहरा उसके घर आये और डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. जिससे दोनों वृद्ध घायल हो गये.
Also Read: Jharkhand News : गुमला में सहिया दीदी से वसूले जा रहे हैं 5-5 हजार रुपये, BDO की जांच में हुई पुष्टि
इसके बाद रात में जान बचाने के लिए घर से भाग निकले. रास्ते में थाना आने के क्रम में कहीं मारपीट फिर दोबारा करके जान ना मार दे. इस डर से जिप सदस्य तिम्बू उरांव के घर पहुंचे. जहां रात भर तिम्बू ने दोनों को सुरक्षित रखा. शुक्रवार की सुबह तिम्बू ने अपने साथ वृद्ध दंपती को घाघरा थाना लेकर आये. जहां लिखित शिकायत दर्ज करायी.
पीड़ित एतवा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मेरा छोटा भाई पांडे लोहरा की वज्रपात से मौत हो गयी थी. जिसके बाद मेरे छोटे भाई चरवा की पत्नी सुभाष देवी की भी मौत बीमारी के कारण हुई थी. वहीं, खुदी लोहरा की मां तोन्दो देवी की भी एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हुई थी. तीनों की मौत की वजह डायन-बिसाही करने का आरोप वृद्ध दंपती पर लगाया है.
दंपती ने बताया कि दो महीने पूर्व भी डायन-बिसाही का आरोप लगाकर इन तीनों व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया था. चाकूबाजी भी की गयी थी. उस समय भी दोनों वृद्ध घायल हुए थे. लेकिन, ग्रामीणों की बैठक के बाद मामले को शांत कराया गया था. इस संबंध में तिम्बू उरांव ने कहा कि अभी भी पढ़े-लिखे लोग गांव में अंधविश्वास पर जोड़ देते है. जो निश्चित तौर पर गलत है. वहीं, थानेदार आकाश कुमार पांडे ने कहा कि आवेदन पीड़ित द्वारा दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










