ePaper

Jharkhand Monsoon Update : झारखंड में Monsoon कब देगा दस्तक, प्री मानसून बारिश होगी! मौसम के मिजाज पर पढ़िए वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Updated at : 31 May 2021 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Monsoon Update : झारखंड में Monsoon कब देगा दस्तक, प्री मानसून बारिश होगी! मौसम के मिजाज पर पढ़िए वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Monsoon Update, रांची न्यूज : झारखंड में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है. केरल में एक दो दिनों में दक्षिणी पूर्वी मानसून प्रवेश कर सकता है. वैज्ञानिकों की मानें, तो इस बार सामान्य मानसून की संभावना है. प्री मानसून बारिश होने की भी संभावना है. तीन जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.

दक्षिणी पूर्वी मानसून केरल में एक दो दिनों में प्रवेश कर सकता है. हवा का रुख सामान्य होने की स्थिति में केरल में प्रवेश करने के 13-15 दिनों के बाद मानसून झारखंड आ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस बार सामान्य मानसून रहने की संभावना है.

Also Read: झारखंड में मिनी लॉकडाउन में चाईबासा डेली मार्केट की दुकानें थीं बंद, आधी रात में धू-धूकर जल गयीं दुकानें, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

इससे पूर्व झारखंड में प्री मानसून बारिश हो सकती है. तीन जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका है और इस दौरान बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति भी तेज रहेगी. वैज्ञानिकों की मानें, तो हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के गुमला में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

झारखंड के पाकुड़, दुमका गोड्डा जिले में आज सोमवार को बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घरों से बाहर निकलने वक्त सावधानी रखें. पेड़ के नीचे नहीं रहें. मौसम खराब रहने की स्थिति में सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं.

Also Read: Unlock 1 In Jharkhand : झारखंड में Unlock के मूड में सरकार ! सीएम हेमंत सोरेन ने आम लोगों से सोशल मीडिया ट्विटर पर मांगी राय, पूछा-कैसी हो Unlock की प्रक्रिया ?

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola