Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला में घर से अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

jharkhand crime news: गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है. वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Jharkhand Crime News: गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर आरोपी झुकना टांड़ गांव के रोहित महतो (21 वर्ष) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है.
क्या है मामला
घटना के संबंध में पीड़िता के मौसा ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता दिमागी रूप से कमजोर हैं और वे दूसरे प्रखंड में रहते हैं. पीड़िता जब छोटी थी. उसी समय से उसे अपने घर में रखकर पढ़ाई करा रहे हैं. मंगलवार की शाम को सपरिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गये थे. करीब साढ़े दस बजे रात को शौच करने के लिए उठा, तो देखा कि पीड़िता का कमरे का दरवाजा खुला है. रात में इधर-उधर खोजने पर उसे घर के कुछ दूर जंगल में पीड़िता को रोते हुए देखा. पूछने पर पीड़िता ने बताया कि रोहित महतो रात में मेरे कमरे में घुस आया और मुंह दबाकर खींचते हुए जंगल में ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया.
पीड़िता ने न्याय की लगायी गुहार
उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही गांव में बैठक हुआ. इस दौरन इस मामले को गांव में ही दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता अपने मौसा के साथ थाना आकर अपहरण और दुष्कर्म का आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी.
Also Read: भेड़ पालक दो भाइयों पर हमला, पीट-पीटकर एक की हत्या, गढ़वा में हमलावरों ने 40 भेड़ों को भी मार डाला
जांच में जुटी पुलिस
इधर, पीड़िता के आवेदन पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी. पुलिस ने झुकना टांड़ गांव निवासी आरोपी रोहित महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थाना लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना की हर पहलुओं की जांच की जा रही है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




