JAC Board 10th, 12th Result 2021 : झारखंड में मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट को लेकर जैक बोर्ड का क्या है प्लान, इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jun 2021 3:44 PM
Jharkhand JAC Board 10th, 12th Result 2021, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों एवं कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट किया जा रहा है. इसका अंक अपलोड होते ही रिजल्ट जारी किया जायेगा. सब कुछ ठीक रहा, तो 20 जुलाई तक रिजल्ट जारी हो सकता है. आपको बता दें कि मैट्रिक में 4.32 लाख एवं इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा सीबीएसइ से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है. अगले सप्ताह परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. जैक द्वारा इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है. स्कूल और कॉलेज को परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने के लिए तय मापदंड के अनुरूप नौवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 फीसदी अंक दिये जायेंगे. वहीं 20 अंक स्कूल और कॉलेज द्वारा किये गये इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिये जायेंगे. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें इंटरनल असेसमेंट की जगह प्रायोगिक परीक्षा के अंक दिये जायेंगे. आपको बता दें कि मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट सीबीएसई से पहले या आस- पास जारी करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों दिशा निर्देश दिया था.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि जैक द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जुलाई में जारी कर दिया जायेगा. विद्यार्थियों को नामांकन व आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए काउंसिल द्वारा समय पर रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जा रहा है. इंटरनल असेसमेंट के अंक की जानकारी समय पर नहीं देने से संबंधित स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थियों का रिजल्ट बाधित हो सकता है. ऐसे में रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने के लिए संबंधित स्कूल और कॉलेज जिम्मेदार होंगे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए