पति-पत्नी में हुआ विवाद, फिर पत्नी पर चाकू से हमला; गंभीर हालत में रिम्स रेफर

विज्ञापन

घायल को अस्पताल ले जाते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के घाघरा में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

विज्ञापन

गुमला. घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसिरी अंबाटोली में आपसी विवाद को लेकर एक महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. घटना में महिला के पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान संतोषी कुमारी (पति गणेश गोप) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

इसी दौरान पति गणेश गोप ने कथित रूप से चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में संतोषी कुमारी को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola