खूनी हुई नेतरहाट घाटी! तीखे मोड़ पर फिसली स्कूटी उसी वक्त पीछे से आ गया काल, गुमला में दर्दनाक हादसा

Updated:
विज्ञापन

इसी ट्रक की चपेट में आए स्कूटी में सवार बाप-बेटे

Gumla Road Accident: गुमला की नेतरहाट घाटी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जोहनडेरा के पास तीखे मोड़ पर स्कूटी से गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन

Gumla Road Accident, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला के विशुनपुर प्रखंड स्थित नेतरहाट घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार को गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा के समीप की है. दुर्घटना में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर आ रहे थे पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार चापीपाठ निवासी मधरु कोरवा अपने बेटे प्रदीप कोरवा को स्कूटी पर बैठाकर बिशुनपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा के पास एक तीखे मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. उसी वक्त पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वाली ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गयी. ट्रक की चपेट में आने से प्रदीप कोरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसके पिता मधरु कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Also Read: साहिबगंज मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही गुरदरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: कोडरमा में CM हेमंत कल भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, हेवीवेट नेता शालिनी गुप्ता थामेंगी JMM का दामन!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola