Gumla: PLFI के हार्डकोर नक्सलियों के घर में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर करने को कहा

Updated:
विज्ञापन

हार्डकोर नक्सली के गांव में चिपकाया गया पोस्टर

Gumla: गुमला जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने PLFI के हार्डकोर नक्सलियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए हैं. इश्तेहार के माध्यम से नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और सरेंडर करने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा.

विज्ञापन

Gumla: गुमला के पालकोट थाना की पुलिस ने फरार चल रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में पीएलएफआई के फरार दो हार्डकोर नक्सलियों के घर पालकोट थाना की पुलिस पहुंची. दोनों उग्रवादियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. साथ ही उग्रवादी के परिजन व ग्रामीणों से अपील की है कि वे फरार उग्रवादियों को कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए कहें. पुलिस के अनुसार पीएलएफआई के फरार उग्रवादी जसपाल कोलटा ग्राम भकुवा टोली थाना कोलेबिरा जिला सिमडेगा व दूसरा पीएलएफआइ के फरार उग्रवादी अवतार मुंडा ग्राम बानो जिला सिमडेगा के घरों में इश्तेहार चिपकाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों नक्सली लंबे समय से हैं फरार

दोनों फरार उग्रवादियों को कोर्ट में हाजिर होने का भी पुलिस द्वारा सख्त निर्दश दिया गया है. मौके पालकोट पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे. यहां बता दें कि इन दो उग्रवादियों ने पालकोट थाना क्षेत्र में कई उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके बाद से दोनों उग्रवादी लंबे समय से फरार चल रहे हैं. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद से राज्य की पुलिस लगातार नक्सलियों के खात्में के लिए अभियान चला रही है. इसी महीने हाल ही में चाईबासा में पुलिस ने दो दिन मुठभेड़ में पुलिस ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया था.

ये भी पढ़ें…

Gumla: हत्या के आरोपी 3 सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगा

गुमला में सड़क पर ‘तांडव’: रॉन्ग साइड से आयी बाइक ने कार पर मारी टक्कर फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर कर दी तोड़-फोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola