गुमला पुलिस ने क्विड वाहन से नौ पेटी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रायडीह थाना गेट के समीप सोमवार की अहले सुबह वाहन जांच के क्रम में सीआरपीएफ व जिला पुलिस द्वारा रेनोल्ड कंपनी क्विड वाहन नंबर जेएच 07 जी 8945 के जब्त किया.

विज्ञापन

रायडीह थाना गेट के समीप सोमवार की अहले सुबह वाहन जांच के क्रम में सीआरपीएफ व जिला पुलिस द्वारा रेनोल्ड कंपनी क्विड वाहन नंबर जेएच 07 जी 8945 के जब्त किया. पुलिस ने वाहन से उतर कर वाहन छोड़ कर तीन लोगों को भागते देखा. जिसे सीआरपीएफ व पुलिस जवानों ने तीनों में से एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं दो व्यक्ति भागने में सफल रहे. पुलिस ने उक्त वाहन से रॉयल चैलेंज की 750 एमएल की विदेशी शराब की पांच पेटी, रॉयल चैलेंज 375 एमएल की चार पेटी विदेशी शराब जब्त की. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सोनी गुमला निवासी बताया. वहीं दो अन्य भागनेवालों में कुम्हारटोली निवासी संतोष कुमार व सिसई रोड निवासी विक्की साहू है.

हिरासत में लिये विनोद सोनी ने बताया कि लायंस क्लब के समीप लोहरदगा रोड निवासी सुनील सिंह द्वारा रायडीह थाना के डाड़खोर छतरपुर बिरकेरा रोड में स्थित कंपोजिट शराब दुकान में शराब बिक्री का काम करता हूं. मालिक सुनील सिंह द्वारा बिरकेरा रोड स्थित कम्पोजिट शराब दुकान ले जाने हेतु गुमला से शराब की नौ पेटी दी गयी थी. जिसे मालिक सुनील सिंह के वाहन से लोड कर ले जा रहे थे. इसी क्रम में गिरफ्तार किया गया.

छापामारी में एसआइ रंजय कुमार सिंह, हवलदार धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी इस्माइल अंसारी, आलोक किंडो, गुरूपद महतो सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola