सिसई में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम, वक्ताओं ने सफलता के दिए मंत्र

Updated:
विज्ञापन

सिसई में आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम में सलमान अली ने विद्यार्थियों को शिक्षा और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया. सफलता के टिप्स जानें.

विज्ञापन

सिसई (गुमला): अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन सिसई के तत्वावधान में मेन रोड स्थित सामुदायिक भवन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अंजुमन के सदर सलमान अली ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से मिलती है सफलता

मौके पर सदर सलमान अली ने कहा कि गरीबी सफलता की राह में बाधा नहीं है. दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा पर ध्यान देने के साथ अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की अपील की.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सौंपा खेल विकास का डीपीआर

संघर्षों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा

बीएन जालान कॉलेज के लेक्चरर नवाब नेसार ने अपने जीवन से जुड़ी कठिनाइयों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया. उन्होंने कहा कि जीवन में मुश्किलें आती रहेंगी, लेकिन दृढ़ निश्चय के साथ लगातार मेहनत करने वाला व्यक्ति एक दिन सफलता जरूर हासिल करता है. भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मोबीनुद्दीन अंसारी ने विद्यार्थियों को ऊंची सोच रखने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, समय का उचित प्रबंधन करने और निरंतर मेहनत करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल करने की सलाह

मास्टर अब्दुल समद अंसारी और मास्टर लइक अंसारी ने विद्यार्थियों को नयी तकनीक और डिजिटल संसाधनों का सही एवं सकारात्मक इस्तेमाल करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग ज्ञान बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया जाना चाहिए. कार्यक्रम में मास्टर मोइन अंसारी, मास्टर माशूक अंसारी, मास्टर आजम अंसारी, मास्टर इसरारुल हक, जावेद अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- हत्या के मामले में आरोपी बिग्नेश कुजूर दोषी करार, सजा पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola