ePaper

गुमला जनता अब ठहराव नहीं, बदलाव चाहती है : बंधु तिर्की

Updated at : 18 Feb 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला जनता अब ठहराव नहीं, बदलाव चाहती है : बंधु तिर्की

गुमला जनता अब ठहराव नहीं, बदलाव चाहती है : बंधु तिर्की

विज्ञापन

गुमला. गुमला नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि सरना टोली और इस्लामपुर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया. सभा में उमड़ी भीड़ ने बार-बार तालियों और नारों से उनका स्वागत किया. बंधु तिर्की ने अपने कहा कि गुमला की धरती संघर्ष व स्वाभिमान की धरती है, यहां की जनता अब ठहराव नहीं, बदलाव चाहती है. नगर परिषद को वर्षों से केवल वादों में उलझाया गया. लेकिन अब वक्त आ गया है कि विकास जमीन पर दिखे. उन्होंने कहा कि शहर की बदहाल सड़कें, जाम नालियां, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की समस्याएं इस बात का प्रमाण हैं कि मजबूत नेतृत्व की कमी रही है. उन्होंने सीता देवी को एक जुझारू व समर्पित महिला बताते हुए कहा कि सीता देवी केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि गुमला की बेटियों व माताओं की उम्मीद हैं. उनका संघर्ष व जनसेवा का अनुभव उन्हें इस पद के लिए सबसे योग्य बनाता है. बंधु तिर्की ने कहा कि नगर परिषद की कुर्सी सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ का. वार्ड 22 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनीष कुमार हिंदुस्तान के पक्ष में भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जब परिषद में हमारी मजबूत टीम होगी, तभी योजनाएं तेजी से लागू होंगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहर को नयी दिशा देना है. उन्होंने कहा कि सीता देवी के नेतृत्व में पारदर्शी प्रशासन व जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी. सीता देवी ने कहा कि आपका विश्वास मेरी पूंजी है. मैं वादा करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी और नगर परिषद को जनता के लिए सुलभ और संवेदनशील बनाऊंगी. उन्होंने महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समुदाय के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही. सभा में आशिक अंसारी, आफताब आलम लाडले, सैय्यद खालिद, आजाद अंसारी, प्रो चंद्र किशोर खड़िया, गुलाम सरवर आदि समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola