ePaper

पालकोट में तीन भाई-बहन गंभीर बीमारी से पीड़ित, इलाज के अभाव में पहले ही हो चुकी है बड़ी बहन की मौत

Updated at : 21 Sep 2020 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पालकोट में तीन भाई-बहन गंभीर बीमारी से पीड़ित, इलाज के अभाव में पहले ही हो चुकी है बड़ी बहन की मौत

पालकोट प्रखंड स्थित नाथपुर गांव के तीन बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, और गरीबी की वजह से अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं

विज्ञापन

गुमला : पालकोट प्रखंड स्थित नाथपुर गांव के किसान टूना उरांव के तीन बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. गरीबी के कारण इनका इलाज नहीं हो रहा है. गरीबी और इलाज के अभाव में पूर्व में बड़ी बहन की मौत हो चुकी है. इससे परिवार के लोग तीनों भाई-बहन के बीमार होने से डरे हुए हैं.

जानकारी के अनुसार टूना उरांव के चार बच्चों में बड़ी बेटी पूजा जो गंभीर रोग से ग्रसित थी. उसकी मौत हो चुकी है. अभी छोटू उरांव (15), मिलन उरांव (13) और लक्ष्मी कुमारी (8) है. ये तीनों भी गंभीर रोग से ग्रसित हैं. टूना उरांव ने बताया कि मेरे पास न तो बीपीएल है और न ही इलाज कराने के लिए रुपया है.

थोड़ा-बहुत खेतीबारी है. जिससे अपनी जीविका चलाते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में इन तीनों को इलाज के लिए ले गये थे. चिकित्सक ने दूसरे दिन आने को कहा है. इधर, प्रभात खबर प्रतिनिधि को जब इसकी सूचना मिली तो वे गांव पहुंचें. वहीं नाथपुर जाने के क्रम में प्रतिनिधि को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बालेश्वर राम मिले.

उन्होंने प्रतिनिधि से मामले के संबंध में पूछा. जानकारी देने पर कल्याण पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को अपने विभाग से हर संभव मदद करने की बात कही. वहीं सीएचसी के चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार ने कहा कि नाथपुर गांव से तीन बच्चे आये थे. उन्हें खांसी थी. रविवार को अस्पताल में सिर्फ वाह्रय ओपीडी चलता है. अस्पताल के लैब में रविवार के कारण छुट्टी थी.

इसलिए मैंने बच्चे के पिता को सोमवार को आने की बात कही है. जब तक जांच नहीं करायेंगे. तब तक हम कैसे बतायेंगे, कि कौन सी बीमारी है. वहीं टूना उरांव ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. जिससे तीनों बच्चों की बीमारी ठीक हो सके.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola