Gumla News: पालकोट में ज्वेलर्स से 40 लाख के आभूषण की लूट, फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद जुटी भीड़ और लाल घेरे में मिला गोली का खोखा

पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकानदार पर हमला कर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई. पुलिस ने एक स्कूटी जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gumla News: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. पांच अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकानदार पर हमला कर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई. घटना के बाद पुलिस ने एक स्कूटी जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी

जानकारी के अनुसार, पालकोट बस पड़ाव स्थित माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी उर्फ पिंटू सोनी मंगलवार रात दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान डॉक्टर गिरधारी साहू के क्लिनिक के पास दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार पांच अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया. बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

पीछा करने पर छोड़ गए एक स्कूटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पालकोट पुलिस सक्रिय हो गई. मनीष सोनी और कई ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया. बताया जा रहा है कि अपराधी बागेसेरा पंचायत की ओर भागे. भागने की जल्दबाजी में अपराधियों की एक स्कूटी मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस स्कूटी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

ग्रामीणों पर भी की फायरिंग

ग्रामीणों के अनुसार, बागेसेरा गांव के पास जब लोगों ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने ग्रामीणों पर भी फायरिंग कर दी. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और ग्रामीण बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि अपराधी बघिमा या तिर्रा की ओर भाग निकले. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

40 लाख रुपये के आभूषण लूटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हुए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें...

हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा

स्टोन क्रशर की हैवी ब्लास्टिंग से दरक रही घरों की दीवारें, हरकत में आया खनन विभाग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola