गुमला में बस यात्रियों को राहत, तय हुआ किराया, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई  

Updated:
विज्ञापन
bus image

बस में बैठे लोग. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Gumla Bus Fare: यात्री बसों में यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली किए जाने व मनमाने ढंग से बस भाड़ा बढ़ाने की शिकायतों एवं गुमला शहर में अलग-अलग स्थानों पर यात्री बसों के ठहराव के कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, बस मालिकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla Bus Fare: बैठक में एसडीपीओ, नप इओ, थाना प्रभारी सहित बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं बस संचालक उपस्थित रहे. एसडीओ ने बताया कि गुमला अनुमंडल क्षेत्र से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि अलग-अलग मार्गों पर निर्धारित दर से अधिक किराया लिया जा रहा है. विशेष रूप से गुमला-रांची मार्ग पर पूर्व में 140-150 रुपये लिया जाता था. लेकिन अब 200 से 230 रुपये तक किराया वसूले जाने की शिकायतें मिल रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है. इस दौरान बस एसोसिएशन द्वारा ईंधन, यूरिया, टोल टैक्स एवं अन्य परिचालन खर्च में वृद्धि का हवाला देते हुए किराया संशोधन का पक्ष रखा गया. इसके बाद सर्वसम्मति से अलग-अलग प्रमुख मार्गों के लिए अधिकतम किराया निर्धारित किया गया. गुमला से रांची 180 रुपये, सिमडेगा 140 रुपये, लोहरदगा 90 रुपये, डुमरी 120 रुपये और जशपुर 120 रुपये किराया निर्धारित किया गया. अन्य मार्गों के लिए बस एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत संशोधित किराया सूची (रेट चार्ट) को भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया.  

एसडीओ ने दिया निर्देश

एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने अथवा शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में संबंधित बस मालिक, बस संचालक एवं एजेंटों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. इन आदेशों के अनुपालन की जवाबदेही बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं उनके प्रतिनिधियों की होगी. हर बस डिपो और टिकट काउंटर पर स्वीकृत किराया सूची (रेट चार्ट) स्पष्ट एवं प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि यात्रियों को निर्धारित किराये की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके. एसडीओ ने नगर परिषद गुमला को भी सभी संबंधित स्थलों पर रेट चार्ट प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बस एसोसिएशन से शहर को जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा, पारदर्शी किराया व्यवस्था और यातायात सुनिश्चित करना सभी संबंधित पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने का दायित्व जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला को सौंपा गया. 

बसों का स्टॉपेज प्वाइंट निर्धारित

बैठक में शहर को जाम से मुक्त रखने के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित बस ठहराव स्थलों का ही उपयोग करने का निर्णय लिया गया. जिसके तहत सिसई रोड स्थित भट्टी तालाब के पास, पालकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास, लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार ढलान के पास तथा जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के पास बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा. इन निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त शहर में कहीं भी बस रोककर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने पर संबंधित बस संचालकों के साथ-साथ बस एसोसिएशन की भी जवाबदेही तय की जायेगी. यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई बस अपने निर्धारित बस स्टॉपेज प्वाइंट के बजाय शहर के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर सवारी उठाती है तो इसके लिए बस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव उत्तरदायी होंगे.

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola