विवाद के बाद तीन युवकों की पिटाई, एक का सिर फटा; आरोपी फरार

विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के अमेराडीह में तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

गुमला. गुमला में मारपीट कर तीन युवकों को घायल करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर प्रमोद उरांव ने शुक्रवार को गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार, घटना 10 सितंबर की है. प्रमोद उरांव ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन साथियों मुकेश गोप, अरविंद गोप समेत अन्य लोगों के साथ अमेराडीह गया था. इसी दौरान कोयनारा टोली क्षेत्र में कुछ युवकों से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया. वहीं तीनों युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.

पीड़ित के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक पूर्व में भी गांव में विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उसने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola