सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया
बसिया.
बसिया थाना के देवीगुड़ी चौक के समीप सोमवार की शाम को सड़क दुर्घटना में बसिया मुंडाटोली निवासी बिरसा लोहरा की पुत्री नंदनी कुमारी (6) की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-ओड़िशा मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी की अनुसार नंदनी कुमारी नहाने के लिए सड़क की दूसरी ओर स्थित कुआं पर गयी थी. नहाने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी सिमडेगा की ओर से तेज गति से आ रहे लोहे के प्लेट लदे एक ट्रेलर की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते थानेदार पुनीत मिंज घटनास्थल पहुंच कर जाम हटाने की कोशिश की. लेकिन जामकर्ता जाम हटाने को तैयार नहीं थे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इधर, थानेदार की सूचना पर सीओ नरेश मुंडा पहुंचे. सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल में मृतका के परिजन को 10 हजार रुपये दिया. साथ ही ग्रामीणों ने ठोकर बनाने की मांग की. प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन