बिशुनपुर में श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

विसर्जन जुलूस में लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के बिशुनपुर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया. पुजारी ने विधि-विधान से पूजा कराई, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई. स्थानीय पुलिस ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

विज्ञापन

बिशुनपुर, गुमला: दुर्गा मंदिर परिसर में गजानन समिति नवागढ़ सेरका के तत्वावधान में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया. इससे पूर्व पुजारी जयशंकर पंडित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल शिवालय तालाब तक पहुंचे. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा.

विसर्जन कार्यक्रम को लेकर बिशुनपुर पुलिस का भी सहयोग रहा. एसआइ नितेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग किया. आयोजन में समिति के शिशुपाल शर्मा, राकेश प्रजापति, राहुल महली, बिंदेश्वर साहू, रिंकू गिरी, राजू कुमार, मिथिलेश प्रसाद, हनी गोस्वामी, चंदन गुप्ता, गणेश प्रजापति, शंकर गोस्वामी, अमरेश गिरी, सौरभ सिंह, रोहित साहू, गौतम साहू सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola