सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल, दो रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना के गणेशपुर डीपा के समीप दो बाइक की हुई टक्कर

विज्ञापन

गुमला.

सदर थाना के गणेशपुर डीपा के समीप दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला पुलिस ने सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. घायलों में चैनपुर कनरवा निवासी आकाश मुंडा (24), बिरसा नगर पुग्गू की सुनिधी मुंडा (13), हर्ष मुंडा (4) व दूसरी बाइक पर सवार सह फिलिप कार्ट कुरियर ब्वॉय बांसडीह निवासी कृष्णा लोहरा (28) शामिल हैं. इसमें कृष्णा लोहरा व आकाश मुंडा की हालत अधिक खराब है. चिकित्सक डॉ डॉली किस्पोट्टा ने कृष्णा लोहरा व आकाश मुंडा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया है. घटना के संबंध में घायल सुनिधि मुंडा ने बताया कि वह, आकाश मुंडा व हर्ष मुंडा बाइक से बिरसा नगर स्थित अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए गणेशपुर डीपा जा रहे थे. गणेशपुर डीपा पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे कुरियर ब्वॉय ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे हम सभी घायल हो गये.

मवेशी तस्कर को भेजा जेल

भरनो.

पुलिस ने एक साल से फरार मवेशी तस्करी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भरनो थानेदार कंचन प्रजापति ने बताया कि भरनो थाना कांड संख्या 47/23 के अभियुक्त सिसई थाना के मुर्गू गांव निवासी परवेज भंडारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है. अभियुक्त मवेशी तस्कर है और एक साल से फरार चल रहा था. इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत है. रविवार को गुप्त सूचना पर भरनो चौक से उसे गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola