Gumla Crime News: गुमला में दामाद ने ससुर को टांगी से काट डाला

Updated at : 19 Nov 2022 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla Crime News: गुमला में दामाद ने ससुर को टांगी से काट डाला

Gumla Crime News: आरोपी सीताराम ने पुलिस को बताया कि उसने फगुआ उरांव की हत्या क्यों की. उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही घरदामाद है. शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास फगुआ मेरे घर आया. हमलोग एक साथ दारू पीने लगे. तभी उसने मुझसे कहा कि तुम यहां जमीन हड़पने के उद्देश्य से घर दामाद बनकर रह रहे हो.

विज्ञापन

Gumla Crime News: गुमला जिला के बिशुनपुर थाना के केचकी डाड़टोली निवासी फगुआ उरांव (60) को उसके चचेरे दामाद सीताराम उरांव ने टांगी से काट डाला. फगुआ उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शनिवार सुबह बिशुनपुर पुलिस को सूचना मिली, तो थानेदार सदानंद सिंह गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया.

सीताराम ने बतायी हत्या करने की वजह

आरोपी सीताराम ने पुलिस को बताया कि उसने फगुआ उरांव की हत्या क्यों की. उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही घरदामाद है. शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास फगुआ मेरे घर आया. हमलोग एक साथ दारू पीने लगे. तभी उसने मुझसे कहा कि तुम यहां जमीन हड़पने के उद्देश्य से घर दामाद बनकर रह रहे हो.

Also Read: Gumla News: अवैध हथियार के साथ मुखिया सहित सात लोग गिरफ्तार, एक युवक का संपर्क माओवादियों से
इस तरह शुरू हुआ विवाद

उसने आगे कहा, ‘मैंने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है. मेरे अपनी ससुराल के लोग तो ऐसा कुछ भी नहीं कहते. इस बात को लेकर वह जिद पर अड़ गया. कहने लगा कि अगर ऐसा नहीं है, तो तुम्हें अपनी पत्नी को लेकर अपने चले जाना चाहिए. उसकी इसी बात पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे अपने घर से चले जाने को कहा.

…और गुस्से में फगुआ उरांव पर सीताराम ने कर दिया हमला

सीताराम ने कहा कि फगुआ उरांव मेरे घर से निकल गया. लेकिन, मेरा गुस्सा कम नहीं हो रहा था. गुस्से में मैं घर में गया और टांगी लेकर निकला. फगुआ मेरे घर से कुछ दूर पहुंचा ही था कि मैंने गुस्से में उस पर टांगी से वार कर दिया. इसकी वजह से उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानेदार सदानंद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टय मामला जमीन विवाद का लग रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के उपरांत ही घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा.

Also Read: Gumla double murder: दिन की पंचायती में नहीं सलटा मामला, शाम में थाना में शिकायत, फिर रात को हो गयी हत्या

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola