ePaper

देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं किसान : अपर समाहर्ता

Updated at : 20 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं किसान : अपर समाहर्ता

जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2026 का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुमला में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया. करमटोली स्थित जिला स्कूल मैदान में आयोजित मेला सह प्रदर्शनी में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, विभिन्न बैंकों, संस्थानों व गैर सरकारी संगठनों द्वारा 24 स्टॉल लगाये गये थे, जहां किसानों को कृषि संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी. साथ ही बैंक संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया. किसानों द्वारा कृषि प्रदर्शनी में अपने सबसे उम्दा किस्म की फसलों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. फसलों के लिए अलग से स्टॉल बनाये गये थे, जिसमें किसानों ने विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फल, फूल व खस्सी को प्रदर्शनी में दिखाया गया. गुमला के काफी किसानों ने प्रदर्शनी में लगायी गयी सब्जियों का अवलोकन किया. इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक व स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया. साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, बकरी पालन, मत्स्य, सहकारिता व भूमि संरक्षण विभाग से जुड़ कर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 किसानों व वरीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया. लाभुक किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर का भी वितरण किया गया. मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ सदर राजीव नीरज, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया टियू, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुमलता, जिला सहकारिता पदाधिकारी माधुरी बेक, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम प्रकाश शर्मा, जिप सदस्य संयुक्ता देवी, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ हरीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी व किसान मौजूद रहे. अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दते हुए लाभ उठाने को कहा. कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने किसानों से प्रकृति के साथ संतुलन बनाये रखते हुए आधुनिक तकनीक को अपना कर कृषि उत्पादन को बढ़ाने की अपील की.

ऐसे आयोजनों से किसानों को मिलता है साझा मंच : शुभम प्रिया

जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू ने कहा कि इस तरह के मेलों से किसानों को एक साझा मंच मिलता है, जहां उन्नत किसान अपने अनुभव साझा करते हैं. योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं तथा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रोत्साहन प्राप्त करते हैं. उन्होंने किसानों से बिरसा विस्तार वितरण योजना, बीज विनिमय योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाइ) अंतर्गत टपक सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड समेत कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारियां साझा की और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

किसान मजबूत होंगे, तो खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी : संयुक्ता देवी

जिप सदस्य संयुक्ता देवी ने कहा कि किसान मजबूत होंगे, तो देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी. किसान को मजबूत करने के लिए सरकार एक नहीं, बल्कि अनेकों योजनाएं चला रही हैं. यदि किसान के पास खेतीबारी के लिए पैसे नहीं है, तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना से पैसे दे रही है. आपके पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, तो तालाब व कुआं बनाये जा रहे हैं व सिंचाई मशीनें दी जा रही है. बीज भी मुहैया कराया जा रहा है, ताकि किसान मजबूती के साथ देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाये रख सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola