जलती चिता में जलाकर कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, दो साल बाद पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के कोराम्बी गांव में बुजुर्ग बुद्धेश्वर उरांव की हत्या के आरोपी करमपाल उरांव को दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर जमीन विवाद में बुद्धेश्वर को मारपीट कर जलती चिता में डालने का आरोप है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

गुमलाः गुमला के कोराम्बी गांव में बुजुर्ग बुद्धेश्वर उरांव की हत्या के मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी करमपाल उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर मारपीट का आरोप

घटना 26 दिसंबर 2024 की है. प्राथमिकी के अनुसार, कोराम्बी गांव की मंगरी देवी की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी. 25 दिसंबर को टोंगरी इंदरा के समीप उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था. इसी दौरान बुद्धेश्वर उरांव भी वहां मौजूद थे.

मृतक के पुत्र झरिया उरांव के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जमीन विवाद को लेकर झड़ी उरांव और उसके पुत्र करमपाल उरांव ने बुद्धेश्वर उरांव के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि झड़ी उरांव ने टांगी से बुद्धेश्वर के सिर पर वार किया.

ये भी पढ़ें- चंदा चोरी और MMDR Act के विरोध में 26 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, प्रभारी के. राजू होंगे शामिल

जलती चिता में डालने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने बुद्धेश्वर उरांव को घसीटकर अंतिम संस्कार के लिए जल रही चिता में डाल दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक बुद्धेश्वर का अधिकांश शरीर जल चुका था.

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी

घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस ने करीब दो वर्ष बाद आरोपी करमपाल उरांव को गिरफ्तार किया है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- देर रात युवती के घर पहुंचे दो युवक, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola