शादी की नीयत से लड़की को भगाया, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लड़की बरामद
विज्ञापन
सिसई.
शादी की नीयत से लड़की को भगाने के आरोपी सकरौली गांव निवासी रूपेश महतो (24) को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानेदार ने बताया कि रूपेश महतो के विरुद्ध उसी गांव की एक महिला ने केस दर्ज कराया था. आवेदन में कहा था कि उसकी बेटी कॉलेज जाने की बात कहकर 16 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी. खोजबीन करने पर पता चला कि रूपेश महतो उसे बहला-फुसला कर शादी की नीयत से कहीं भगा ले गया है. जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर लड़की के साथ रूपेश महतो को गुमला से धर दबोचा. पूछताछ के बाद लड़की को परिजन को सौंप दिया गया. वहीं रूपेश को जेल भेज दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन