Diwali 2022: गुमला में सजने लगा धनतेरस का बाजार, डिस्काउंट समेत उपहारों की बौछार

Published by :Samir Ranjan
Published at :19 Oct 2022 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2022: गुमला में सजने लगा धनतेरस का बाजार, डिस्काउंट समेत उपहारों की बौछार

धनतेरस को लेकर गुमला में बाजार सज गया है. ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफिर दिये जा रहे हैं. ज्वेलरी शॉप से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, बर्तन, मोबाइल, बाइक शो रूम समेत अन्य दुकानों में एक से बढ़कर एक उपहार एवं योजना की भरमार है.

विज्ञापन

Diwali 2022: गुमला शहर में धनतेरस का बाजार सजने लगा है. ज्वेलरी शॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, बर्तन, मोबाइल, ट्रैक्टर शो रूम, बाइक शो रूम समेत अन्य दुकान में धनतेरस को लेकर एक से बढ़कर एक उपहार एवं योजना दिया जा रहा है. कोरोना खत्म होने के कारण दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस का बाजार अच्छा होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ग्राहकों के लिए विशेष छूट

गुमला के मेन रोड स्थित विनायका कॉम्प्लेक्स के कनक ज्वेलर्स में इस वर्ष ग्राहकों के लिए विशेष छूट दिया जा रहा है. संचालक ने बताया कि यहां हमारे चांदी के बर्तन से लेकर सोना के सभी प्रकार के आभूषण एवं डायमंड आकर्षक दर उपलब्ध है. इसके साथ ही स्वर्ण लक्ष्मी महाबचत योजना चलायी जा रही है. इसके तहत प्रत्येक माह एक, दो, पांच एवं 10 हजार या इससे अधिक रकम जमा कर सकते हैं. 36 माह की इस विशेष योजना में आपको 30 महीने की किस्त जमा करनी है. शेष छह महीने की रकम बोनस के रूप में पाये.

स्वर्ण लक्ष्मी महाबचत योजना

जमा योजना के तहत पहले वर्ष लगातार 11 महीने की किस्त जमा करने पर 12वें महीने की किस्त आपको बोनस के रूप में मिलेगा. दूसरे वर्ष लगातार 10 महीने की किस्त जमा करने पर 11वीं और 12वीं किस्त की रकम बोनस के रूप में हम देंगे. तीसरे और अंतिम वर्ष जमा करे सिर्फ नौ महीने की किस्त. बाकी की तीन किस्त यानी 10वीं, 11वीं और 12वीं किस्त बोनस के तौर पर अदा करेंगे. पहले और दूसरे वर्ष के अंत में योजना से बाहर आने और अपनी जमा योजना की अवधि पूरी होने पर अपनी राशि के साथ बोनस राशि के मूल्य के हॉलमार्क के गहने ले सकते हैं.

Also Read: Diwali 2022: धनतेरस को लेकर देवघर में फर्नीचर का बढ़ा क्रेज, 50% तक डिस्काउंट दे रहीं ब्रांडेड कंपनियां

भारत इलेट्रॉनिक्स एंड मशीनरी में छूट

वहीं, मेन रोड स्थित भारत इलेट्रॉनिक्स एंड मशीनरी में 43 इंच के LED टीवी की खरीद पर चार से पांच हजार रुपये की छूट एवं एक सेटअप बॉक्स मुफ्त दिया जा रहा है. वहीं, हर फ्रीज, वाशिंग मशीन, कुलर, इन्वाईटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर निश्चित गिफ्ट दिया जा रहा है. साथ ही विभिन्न फाइनेंस कंपनियों द्वारा शून्य डाउन पेमेंट एवं शून्य ब्याज पर ग्राहकों को सुविधा दिया जा रहा है.

इन दुकानों में ग्राहकों के लिए है कई छूट

मेन रोड स्थित हिंदुस्तान एजेंसी में ग्राहकों को हर खरीद पर विशेष सुविधा दिया जा रहा है. एलइडी टीवी सैमसंग, ग्लैक्सी, बीपीएल, कैलविनेटर, वर्लपुल की टीवी के खरीदारी करने पर तीन हजार से 25 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आरओ वाटर व मिक्सी की खरीददारी पर विशेष सुविधा दी जा रही है. वहीं, हिंदुस्तान फर्नीचर में ग्राहकों को फाइनेंस की विशेष सुविधा दिया जा रहा है. पालकोट रोड स्थित ज्योति इंटर प्राइजेज यामहा शो रूम में किसी भी बाइक व स्कूटी के खरीद पर स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है. जिसमें निश्चित उपहार है. एफजेडएस एफआइ मॉडल में तीन हजार रुपये का कैशबेक है. साथ ही कम डाउन पेमेंट में फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है. दुंदुरिया स्थित सोनालिका ट्रेक्टर में हर खरीद पर विशेष छूट दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola