सड़क हादसे में एक की मौत
सड़क हादसे में एक की मौत
घाघरा. घाघरा-बिशनपुर मार्ग पर देवाकी मोड़ के समीप सोमवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में 36 वर्षीय सरोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुगांव ग्राम निवासी सरोज सिंह मोटरसाइकिल से आदर की ओर अपने घर लौट रहा था. इस दौरान उसी दिशा से आ रहे बॉक्साइट लदा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि ट्रक का चक्का सरोज के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की.
भरनो के मजदूर की बंगाल में मौत
भरनो. प्रखंड के भरनो बरटोली निवासी स्व कर्मा उरांव के 50 वर्षीय पुत्र बंदू उरांव की बंगाल के शक्ति नामक ईंट-भट्ठा में देर शाम को गिरने से मौत हो गयी. बंदू अपने गांव वालों के साथ दिसंबर माह में कमाने के लिए बंगाल गया हुआ था. शाम में ईंट-भट्ठा के आसपास से वह कहीं से अपना डेरा लौट रहा था. अंधेरा होने के कारण एक गड्ढे में चलते चलते गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके साथियों ने उसे आनन फानन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक घर का अकेला कमाने वाला था. उसकी मौत के बाद उसके घर में आर्थिक संकट गहराने की उम्मीद है. मौत की खबर सुन कर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए