बंद पड़े ईट भट्ठे से युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
बंद पड़े ईट भट्ठे से युवक का शव बरामद

बंद पड़े ईट भट्ठे से युवक का शव बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चैनपुर चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से मंगलवार सुबह पुलिस ने रायडीह थाना क्षेत्र के जादी गांव निवासी 35 वर्षीय अमित एक्का का शव बरामद किया. एक चरवाहे ने मवेशी चराते समय शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई. स्थानीय मुखिया ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान घटनास्थल से एक मोबाइल मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान हुई. परिजनों ने बताया कि अमित लकवा से पीड़ित था, हालांकि वह चलने-फिरने में सक्षम था और अक्सर अपनी बहन के ससुराल डुमरी क्षेत्र जाया करता था. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola