डीसी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गुमला. नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने संयुक्त रूप से गुमला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं तथा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संचालित हो रहा है. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व एसपी ने आजाद बस्ती स्थित चलंत बूथ संख्या 10/1 व 10/2, कम्युनिटी हॉल आंबेडकर नगर के बूथ संख्या 4/1, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र खड़िया पाड़ा के बूथ संख्या 4/2, व्यापार मंडल के बूथ संख्या 5/1, संयुक्त सहकारिता भवन स्थित बूथ संख्या 5/2 तथा नगर परिषद परिसर स्थित बूथ संख्या 21/1 व 21/2 का दौरा कर वहां की विधि-व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति व मतदाताओं की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया. प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola