Crime News: झारखंड में पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित, अपनी ही नाबालिग बिटिया से दुष्कर्म करने वाला अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Police

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Crime News: झारखंड के गुमला जिले में पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित हुआ है. एक पिता ने हैवानियत की हद पार कर दी है. उसने अपनी ही नाबालिग बिटिया से दरिंदगी की है. पिछले एक साल से वह अपनी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता की मां और मौसी की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता सातवीं कक्षा (13 वर्ष) की छात्रा है.

विज्ञापन

Crime News: गुमला-झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड से शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित हुआ है. घाघरा के एक गांव में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बिटिया से दुष्कर्म किया है. वह पिछले एक वर्ष से मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहा था. इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को थी, लेकिन जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण वह चुप थी. आखिरकार पीड़िता की मां और मौसी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है. पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बतायी जा रही है. वह सातवीं कक्षा की छात्रा है.

विज्ञापन

पीड़िता की मां और मौसी ने दर्ज करायी शिकायत


आरोपी पिता की करतूत का खुलासा तब हुआ, जब 24 अगस्त 2025 को उसने फिर से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां और मौसी साहस जुटाकर बच्ची को लेकर घाघरा थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज करायी. घाघरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 रुपए में कराएं फसल बीमा, 31 अगस्त है लास्ट डेट, किसानों के लिए वरदान है बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

पीड़िता की मां को जान मारने की धमकी देता था आरोपी पिता


आरोपी पिता की हरकत की जानकारी पीड़िता की मां को थी, लेकिन पति द्वारा लगातार दी जा रही जान से मारने की धमकी के कारण वह चुप रही. 24 अगस्त 2025 को फिर हुई दरिंदगी के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी. इसके बाद मौसी और पीड़िता की मां ने पीड़िता को साथ लेकर घाघरा थाने में शिकायत दर्ज करायी. लिखित शिकायत कर पुलिस से मदद की गुहार लगायी. पुलिस ने इस घटना में तुरंत एक्शन लिया है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में 28 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola