Coronavirus Update News : झारखंड में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक सप्ताह में 1500 से पार हुआ आंकड़ा, बरतें सावधानी

Coronavirus Update News, Jharkhand News (रांची) : झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव बढ़ने लगा है. पिछले 8 दिनों में राज्य में 1566 लोग संक्रमित हो चुके हैं. एक दिन में सबसे अधिक झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मिले हैं. अभी होली है. ऐसे में राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारी लोगों से सावधानी बरतने की अपील बार- बार कर रहे हैं. इसके बावजूद लोग इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं. यही कारण है कि राज्य में दिनोदिन कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है.
Coronavirus Update News, Jharkhand News (रांची) : झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव बढ़ने लगा है. पिछले 8 दिनों में राज्य में 1566 लोग संक्रमित हो चुके हैं. एक दिन में सबसे अधिक झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मिले हैं. अभी होली है. ऐसे में राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारी लोगों से सावधानी बरतने की अपील बार- बार कर रहे हैं. इसके बावजूद लोग इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं. यही कारण है कि राज्य में दिनोदिन कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है.
20 मार्च से 27 मार्च, 2021 के बीच झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 1500 के पर पहुंच गये हैं, जो गंभीर है. 5 नवंबर, 2020 के बाद 27 मार्च, 2021 को राज्य में सबसे अधिक 340 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, राजधानी रांची में शनिवार (27 मार्च, 2021) को 187 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. शनिवार को राज्यभर में 9036 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 3.76 प्रतिशत की दर से 340 नये संक्रमित मिले हैं.
हालांकि, पिछले एक सप्ताह में 571 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुई हैं, लेकिन 12 लोगों की मौत भी चुकी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 1107 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. अब तक राज्य में 1,22,621 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 1,19,878 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. वर्तमान में राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1636 है.
इधर, वर्तमान में काेरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने से राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं. वर्तमान में पर्व- त्योहार के कारण राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के उद्देश्य से भीड़-भाड़ से बचने की अपील लोगों से कर रहे हैं. वहीं, सार्वजनिक जगहों पर जुलूस और भीड़- भाड़ करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
हाेली, शब-ए-बरात, नवरात्र, रामनवमी, ईस्टर आदि पर्व- त्योहार में लोगों को सावधानी बरते की अपील राज्य सरकार कर चुकी है. साथ ही मास्क चेकिंग अभियान समेत अन्य प्रक्रियाओं के तहत लोगों को सजग किया जा रहा है. एक बार फिर राज्य सरकार लोगों से अपील की है कि बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकले. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग और सैनिटाइजर का हर हाल में पालन करें.
इस दौरान झारखंड पुलिस ने भी होली में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों से सार्वजनिक स्थल एवं समारोह में जाने से बचें एवं अपने- अपने घरों में ही परिवार के सदस्यों के साथ होली मनायें. साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों का पालन करें.
Also Read: सरहुल और रामनवमी के जुलूस पर रोक, होली को लेकर भी झारखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




