Live Updates

Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना से 309 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंची

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में फिर 48 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इनकी रिपोर्ट शनिवार की रात 8 बजे आयी. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिन में कुल 1,055 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 934 की रिपोर्ट निगेटिव आयी. 104 लोग कोरोना से संक्रमित मिले. इनमें सबसे ज्यााद 48 लोग रिम्स के हैं. रांची के 31, लातेहार के 16 और रामगढ़ के 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. 17 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ये होम आइसोलेशन में हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. जेल आईजी भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 955 नये मरीजों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 28196 हो गयी है. छह संक्रमितों की मौत के साथ आंकड़ा 297 हो गया है. 18372 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 9527 एक्टिव केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

विज्ञापन

कोरोना से 309 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंची

झारखंड में कोरोना से 309 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंच गयी है. शनिवार (22 अगस्त, 2020) रात 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 28,931 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इनमें 309 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19,015 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस तरह राज्य में कोरोना के 9,607 एक्टिव केस हैं. अच्छी बात यह है कि जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसी रफ्तार में लोग ठीक भी हो रहे हैं.

झारखंड में कोरोना के कुल मामले 29 हजार के करीब, 309 लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना के कुल मामले 29 हजार के करीब पहुंच गये हैं. शनिवार (22 अगस्त, 2020) की रात 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 28,931 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इनमें 309 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19,015 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस तरह राज्य में कोरोना के 9,607 एक्टिव केस हैं. अच्छी बात यह है कि जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसी रफ्तार में लोग ठीक भी हो रहे हैं.

झारखंड में कोरोना से मौत की संख्या 300 के पार

झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 300 को पार कर गयी है. 22 अगस्त को 12 लोगों की मौत के साथ कोरोना से मौत की संख्या 309 हो गयी. शनिवार को सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई. हजारीबाग और रांची में 2-2 लोगों की मौत हुई, जबकि कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

एक दिन में 643 लोगों ने कोरोना को दी मात, आधे से ज्यादा रांची के

झारखंड में एक दिन में 643 लोगों ने कोरोना को मात दी. इसमें आधे से ज्यादा 369 लोग रांची के हैं. पलामू के 43, पश्चिमी सिंहभूम के 35, सरायकेला के 40, हजारीबाग के 32, पूर्वी सिंहभूम के 20, गिरिडीह के 18, खूंटी के 20, कोडरमा, साहिबगंज व जामताड़ा के 4-4 लोग ठीक हुए. चतरा के 7, दुमका के 8, गढ़वा में 2 और सिमडेगा के 9 लोग ठीक होकर अपने घर गये हैं.

रांची में 163 और पूर्वी सिंहभूम में 150 कोरोना संक्रमित मिले

झारखंड में 22 अगस्त की रात 8 बजे तक की कोरोना जांच रिपोर्ट में 700 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सबसे ज्यादा 163 संक्रमित लोग रांची में मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 150, पश्चिमी सिंहभूम में 81, पलामू में 54, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 11, साहिबगंज में 5, रामगढ़ में 9, पाकुड़ में 10, लातेहार में 23, कोडरमा में 15, खूंटी में 11, जामताड़ा में 26, हजारीबाग में 23, गुमला में 11, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 11, गढ़वा में 22, दुमका में 17 और चतरा में 5 संक्रमित मिले हैं.

झारखंड में 22 अगस्त को मिले 700 कोरोना पॉजिटिव केस, 12 लोगों की हुई मौत

झारखंड में 22 अगस्त को 700 कोरोना पॉजिटिव केस मिले. कोरोना से संक्रमित 12 लोगों की मौत भी हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola